नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारणी का किया निरीक्षण ,बीएमओ संजीव शर्मा थे मौजूद
बैतूल/सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद छाया अतुलकर ने पाटाखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारणी का निरीक्षण बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा की उपस्थिति में किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अस्पताल की व्यवस्था देख अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद दंग रह गए। अस्पताल में चारों तरफ अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ था। काफी वर्षों से एक भी डॉक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नहीं होने के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की गरीब जनता को प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवाना पड़ता है।
![]() |
नगर पालिका सारणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा |
लंबे अर्से से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ नर्स के द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। अस्पताल के पास स्थित पोस्टमार्टम ग्रह भी जर्जर अवस्था में पाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद ने बीएमओ संजीव शर्मा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा में डॉक्टर जल्द से जल्द पदस्थ करने को कहा है। बीएमओ ने आश्वासन दिया है कि 1 माह के भीतर डॉक्टर पदस्थ कर दिया जाएगा। बीएमओ संजीव शर्मा द्वारा अस्पताल में प्रत्येक दवाई उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।
*पार्क एवं पोस्टमार्टम ग्रह का होगा जिर्णोद्धार:*
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित पार्क का एवं पोस्टमार्टम ग्रह का कायाकल्प किया जाएगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारंभ की जाएगी।
अस्पताल का जायजा लेने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, वार्ड क्रमांक 1 पार्षद छाया अतुलकर, वार्ड क्रमांक 2 पार्षद भीम बहादुर थापा आदि उपस्थित थे।
0 Comments